रायबरेली-समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा की तैयारी हुई पूर्ण

रायबरेली-समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा की तैयारी हुई पूर्ण

-:विज्ञापन:-



रिपोर्टर- मदन दीक्षित 

महाराजगंज-रायबरेली-उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण। 27 जुलाई  रविवार को कस्बा स्थित राजा चंद्र चूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज महाराजगंज में होगी परीक्षा। आयोजित परीक्षा में परीक्षा केंद्र राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कालेज के लिए 384 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा संचालन करता सभाजीत ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम को बेहतर व सुनियोजित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सत्या राज के नेतृत्व में अतरिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है । इस अवसर पर केंद्र व्यवस्था पर डॉक्टर विनय कुमार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, सह केंद्र व्यवस्थापक वंदना राय सहित दर्जनों अंतरीक्षक के रूप में लगे शिक्षक उपस्थित रहे।