रायबरेली- सिगरेट खरीदने के लिए मालगाड़ी चालक ने रोकी ट्रेन ?

रायबरेली- सिगरेट खरीदने के लिए मालगाड़ी चालक ने रोकी ट्रेन ?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार की मलकाना क्रॉसिंग पर लगा जाम, वीडियो वायरल

ऊंचाहार/रायबरेली- एक मालगाड़ी चालक ने सिगरेट खरीदने के लिए ट्रेन को लगभग पांच मिनट तक रोक दिया। इस घटना के कारण क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह मालगाड़ी एनटीपीसी के लिए कोयला खदानों से कोयला लाने का काम करती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मालगाड़ी चालक अक्सर क्रॉसिंग पर ट्रेन रोककर खरीदारी करते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।ऊंचाहार क्षेत्र के पुरवारा, सलीमपुर, भैरव आइमा जहनियां, हरिहरपुर और शुकुरुल्लापुर सहित दर्जनों गांवों के लोग ऊंचाहार जाने के लिए अरखा के सादे की बाजार क्रॉसिंग या मलकाना ऊंचाहार की क्रॉसिंग का उपयोग करते हैं। एनटीपीसी की कोयला मालगाड़ी इन्हीं मार्गों से होकर गुजरती है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, कभी एनटीपीसी का गेट बंद होने के कारण तो कभी अन्य वजहों से यह मालगाड़ी घंटों तक खड़ी रहती है। इस स्थिति के कारण सामान्य राहगीरों, एनटीपीसी के मजदूरों, स्कूली बच्चों और यहां तक कि एम्बुलेंस को भी फंसना पड़ता है। आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की मौत भी हुई है।प्रभावित राहगीरों ने एनटीपीसी प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से क्रॉसिंग पर एक अंडरब्रिज बनाने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मालगाड़ी को अनावश्यक रूप से अधिक समय तक खड़ा न किया जाए।इस मामले में स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।