कौन है भानु प्रताप सिंह? जिनको सपा ने मेरठ लोकसभा सीट से बनाया है उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतार है। भानु प्रताप सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के वीर खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके चाचा रोशन लाल दशकों पहले खुर्जा लोकसभा से सांसद रहे हैं। इनके पिता पदम सिंह दिल्ली में जज थे। भानु प्रताप सिंह का जन्म और लालन पालन दिल्ली में ही हुआ और वहीं पढ़ाई-लिखाई करके सुप्रीम कोर्ट में वह वकील बन गए। वर्तमान में चुनाव में ईवीएम व्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन चला रहे हैं।



