रायबरेली-बाथरूम करने गए नागरिक ने सफाई कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

रायबरेली-बाथरूम करने गए नागरिक ने सफाई कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

-:विज्ञापन:-



घायल अवस्था में नागरिक का अस्पताल में किया गया इलाज

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत रविवार की देर शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित बस स्टॉप पर बाथरूम करने गए एक स्थानीय नागरिक ने उक्त बस स्टॉप पर तैनात एक सफाई कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल स्थानीय नागरिक धर्मेंद्र सिंह पुत्र गदन सिंह निवासी कुटी मोहल्ला, नगर पंचायत बछरावां, रविवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास उक्त बस स्टाफ पर बाथरूम करने गया हुआ था। तभी वहां पर मौजूद एक सफाई कर्मी से उसकी कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवाद में तब्दील हो गई। इसके पश्चात सफाई कर्मी ने उक्त नागरिक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया और उसने तत्काल अपने साथी के साथ स्थानीय थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। उसके पश्चात उसके साथी के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। घायल नागरिक धर्मेंद्र सिंह के द्वारा जानकारी दी गई की बस स्टॉप पर तैनात सफाई कर्मी ने उसके साथ मारपीट की है, इसके पश्चात उसने घटना की शिकायत थाने में की है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।