Raibareli-जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ की और हिंदू युवा वाहिनी ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Raibareli-जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ की और हिंदू युवा वाहिनी ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट - अनुज कौशल


सलोन - विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ( योगी सेवक ) की अगुवाई में अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा सलोन तहसील क्षेत्र के बाबा माधवदास मंदिर से बस स्टॉप चौराहा होते हुए ऊंचाहार रोड से तेराहौ होते हुए लालापुर रोड से मनिकपुर चौराहे पर समाप्त की गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह (योगी सेवक) ने कहा हर्ष का विषय है कि हम सब स्वतंत्र भारत के नागरिक है लेकिन इस स्वतंत्रता के लिए भारत माता के सैकड़ों वीर सपूतों ने अंग्रेजो से लोहा लेते हुए सीने पर गोलियां खाई है सुभाष चंद्र बोस ,चंद्र शेखर आजाद ,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,सरदार भगत सिंह ,सुखदेव सहित सैकड़ों वीर सपूतों ने आजादी के हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए ऐसे वीर सपूतों के लिए पूरा देश ऋणी  है इस मौके पर सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष -चंद्रशेखर रस्तोगी वरिष्ठ जिलाध्यक्ष -लाली सलूजा जिला महामंत्री - रोबिन साहू , विकास कौशल,अनूप कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष - सचिन तिवारी नगर प्रभारी - शुभम कौशल मोनू सिंह,सतीश मोदनवाल , हर्षित सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।