रायबरेली-बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

रायबरेली-बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत के पार्वती खेड़ा में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति खेत की तरफ जा रहा था। वहां कुछ बच्चे बैठे हुए थे, इस व्यक्ति को देखकर बच्चे डर गए और बच्चे चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगे इतना सुनते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हों गये। उस व्यक्ति को लोगों ने दौड़ा लिया, और उसे दौड़ाते हुए बस स्टेशन शिवगढ़ पहुंचे, जहां पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने वहां लोगों से पूछा क्या बात है। तो वहा मौजूद लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति बच्चों को चुराने के लिए गया था, खेत में बच्चे बैठे थे, बच्चे डरकर आवाज देने लगे, जब हम लोगों ने इसको पकड़ना चाहा, तो यह भाग कर यहा आ गया। भीड़ से बचाकर पुलिस इस व्यक्ति को लेकर थाने पहुंची जहां पर पूछताछ की जा रही है। इस बाबत शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति मंद बुद्धि का लग रहा है, यह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है। जानकारी की जा रही है। यह कौन है किस उद्देश्य से आया है कहां का रहने वाला है।