रायबरेली-होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान

रायबरेली-होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान

-:विज्ञापन:-

l

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली पर्व के मद्देनज़र विशेष जांच अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य, कंचनलता तिवारी, महेंद्र कुमार, शेफाली रस्तोगी एवं सौरभ उत्तम की 5 सदस्यीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुशी किराना स्टोर से लगभग 158 किलोग्राम कचरी को संदिग्ध पाए जाने पर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, उदय राज किराना स्टोर से लगभग 58  किलोग्राम खुला सरसों का तेल खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर जब्त किया गया। साथ ही, जय अम्बे एजेंसी, एनटीपीसी रोड, ऊंचाहार से नमकीन का नमूना जांच के लिए लिया गया तथा लगभग 8 बोरी नमकीन को सीज़ किया गया। सभी जब्त खाद्य पदार्थों को नियमानुसार सुरक्षित रखते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।