रायबरेली - चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायबरेली - चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल के नेतृत्व में थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिवाकर पुत्र रामू निवासी शेषपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवगढ़ रोड बाईपास पानी टंकी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार का नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विदित हो कि दिनांक 18 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 1:00 बजे अभियुक्त दिवाकर उपरोक्त वादी मुकदमा की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एबी 7773 चुराकर भाग रहा था। जिसको आसपास के लोगों के द्वारा देखकर पकड़ लिया गया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। इसके पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर मय माल के थाना पर लगाकर आगे की विधिक कार्यवाही की है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक राजन कुमार, आरक्षी काशिब अहमद की महती भूमिका रही।