रायबरेली-युवक ने हिन्दू लड़की से किया रेप, अब धर्मांतरण के लिए बना रहा दबाव,,,

रायबरेली-युवक ने हिन्दू लड़की से किया रेप, अब धर्मांतरण के लिए बना रहा दबाव,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - जबरन धर्मांतरण को लेकर पूरे देश में बबाल मचा हुआ है । इस बीच ऊंचाहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां   गैर समुदाय के युवक ने हिन्दू लड़की के साथ पहले रेप किया । अब वह उसे निकाह करने और इस्लाम कुबूल करने के लिए दबाव बना रहा है । परेशान युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है । 
     मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बहेरवा गांव का है । गदा गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से बहेरवा गांव निवासी युवक जुबेर ने रेप किया था । जिसमें पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था । युवक अब जेल से जमानत पर रिहा हुआ है । युवती का कहना है कि वह लगातार उसे निकाह करने और धर्मांतरण करके इस्लाम कुबूल करने का दबाव बना रहा है और उसे धमकी भी देता है। पीड़िता का कहना है कि उसे धर्मांतरण न करने पर जान से मार डालने की धमकी देता है , जिससे वह डरी और सहमी हुई है । सोमवार को पीड़िता ऊंचाहार कोतवाली पहुंची और शिकायती पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है , इसमें जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी ।