Raibareli-आचार्य श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी इंटर कॉलेज भोजपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन*

Raibareli-आचार्य श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी इंटर कॉलेज भोजपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*मेंहदी प्रतियोगिता में सबसे मोहक रही रिया सिंह की मेंहदी*

*प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर की उज्जवल भविष्य की कामना*



सरेनी-रायबरेली-हरियाली तीज के अवसर पर आचार्य श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी इंटर कॉलेज भोजपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने हथेली पर बड़ी मोहक कलाकृति उकेरी थी!इसमें रिया सिंह की मेंहदी को प्रथम स्थान मिला!प्रतियोगिता में स्नेहा,अवंतिका,प्रगति,सौम्या, कामिनी,शिवांगी,अनन्या,अंजली गुप्ता,रिया,शुभी,अल्का,कृतिका,दीपांशी,अनुष्का,अवनी,आयुषी आदि छात्राओं ने भाग लिया!निर्णायक मंडल में कन्या जूनियर हाई स्कूल की शिक्षिका जया अग्निहोत्री के अलावा कालेज की शिक्षिकाएं लक्ष्मी पांडेय,कुमारी ऋचा अग्निहोत्री,सीतू सिंह,श्वेता तिवारी शामिल रही!निर्णायक मंडल ने कक्षा 11 की छात्रा रिया सिंह को प्रथम स्थान,कक्षा 12 की छात्रा अवंतिका को द्वितीय स्थान तथा कक्षा 12 की छात्राएं कामिनी और स्नेहा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्रदान किया!कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय बहादुर सिंह,राम बोधन सिंह, मनोज कुमार बाजपेई,मानवेंद्र,आशीष मिश्रा, मुकेश कुमार,रामप्रकाश,आलोक तिवारी,हरेंद्र सिंह,सुरेश पांडेय, रामकुमार,हिमांशु दीक्षित,विजय कुमार सिंह,विक्रम सिंह,भगवती प्रसाद जायसवाल,अशोक मिश्र, दिवाकर,श्याम बिहारी आदि लोग मौजूद रहे!