तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से ओमनी को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से ओमनी को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

-:विज्ञापन:-



ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चालक की हुई मौत, मचा कोहराम

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बन्नावा गांव के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे बछरावां की ओर से लालगंज की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही ओमनी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमनी चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमनी चालक रोहित पुत्र गुरु प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बिशुनपुर थाना बछरावा बीते गुरुवार की देर रात दुर्गापुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह बन्नावा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही  एक तेज रफ्तार अनियंत्रित  स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उक्त चालक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।