रायबरेली:विधवा महिला पर जानलेवा हमला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप,,,,

रायबरेली:विधवा महिला पर जानलेवा हमला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली: क्षेत्र के ग्राम सभा खिवलीधरपुर में एक विधवा महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता शीला, पत्नी स्वर्गीय अमरेश, ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ऊंचाहार में न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वह अपने छोटे बच्चे के साथ अलग रहकर जीवन यापन कर रही है। आरोप है कि शनिवार,  की सुबह करीब 10 बजे, जमीन के विवाद को लेकर उसके देवर, ससुर, देवरानी और ननद के लड़के ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर सभी लोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आई हैं।
शीला ने बताया कि यह चौथी बार है जब उसके साथ इस तरह की मारपीट की गई है। एक विधवा और असहाय महिला होने के नाते उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी