रायबरेली-डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

रायबरेली-डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

-:विज्ञापन:-



डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय बहादुर नगर में एमडीएम शेड और स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सरकार के मंसानुसार वि0ख0 अमावां की ग्राम पंचायत बहादुर नगर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के सामने बिजली, सड़क, पेंशन आदि संबंधित मामले आए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं शीघ्र ही निस्तारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों से केन्द्र व राज्य सरकार की मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। जिसके संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उक्त योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिलें और कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहे।चौपाल में ग्रामीण विद्युतीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ पेयजल कार्यक्रम, राशन वितरण प्रणाली, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन योजना-ग्रामीण, राज्य/केन्द्रीय वित्त योजना, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की हेल्प डेस्क लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया एवं स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया ।चौपाल में व्यापक रूप से विकसित भारत ग्रामीण गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका योजना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय बहादुर नगर में बच्चों के लिए मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) शेड और एक अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी दौरान जिलाधिकारी ने आयोजित ग्राम चौपाल में विज्ञान क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा-8 की छात्रा सुश्री शिवांशी को साइकिल एवं कक्षा-08 के उमेश, विशाल, आदर्श, कक्षा-07 के सुरजीत को किट का वितरण कर सम्मानित किया तथा हौसिला स्वयं सहायता समूह , छाया स्वयं सहायता समूह , ज्ञान स्वयं सहायता समूह एवं राग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि का 1.5 लाख धनराशि के डेमोचेक एवं ममता व शर्मिला को लखपति दीदी के रूप में आजीविका संवर्धन में उक्त कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत दयाराम, रामचरन, रामफेर एवं सविता को डीजल पम्प सेट का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के समस्त बच्चों को स्टेशनरी किट भी वितरित किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सविता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमांवा ऋचा सिंह, ग्राम प्रधान अमावां नीलम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व क्षेत्रीय निवासीगण उपस्थित रहे।