रायबरेली-चोरों को नहीं रहा पुलिस का भय, दिनदहाड़े साइकिल चोरी का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली-चोरों को नहीं रहा पुलिस का भय, दिनदहाड़े साइकिल चोरी का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत कस्बे की मेन मार्केट शिवगढ़ रोड पर दिनदहाड़े एक साइकिल चोरी का वीडियो बड़ी तेजी के साथ शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब अधिक जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो बीते शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास का है, जब कस्बे की मेंन मार्केट शिवगढ़ रोड पर एक अज्ञात चोर आता हुआ दिखाई दे रहा है, पहले वह इधर-उधर मार्केट की दुकानों में ताक झांक कर रहा है, उसके बाद अचानक वह साइकिल लेकर मौके से फरार हो जाता है। यह घटना कस्बे के मुख्य चौराहे से चंद कदमो की दूरी पर मेंन मार्केट शिवगढ़ रोड पर स्थित ओम प्रकाश रेडीमेड के सामने की है, जिनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना का पूरा मामला कैद हो गया और शनिवार को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्रीय लोग कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद पुलिस की असक्रियता को लेकर चर्चाएं करते हुए नजर आ रहे हैं और लगातार हो रही चोरियों पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।