रायबरेली:चिन्मया विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार के छात्रों का जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

रायबरेली:चिन्मया विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार के छात्रों का जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊँचाहार/रायबरेली: पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से चिन्मया विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार के छात्रों ने जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रेयान इंटरनेशनल स्कूल, रायबरेली में आयोजित की गई, जिसमें जनपद के 7 विद्यालयों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।

स्वर्ण पदक विजेता (????):
अमायरा चौधरी (कक्षा 1A), श्रेयांश मौर्य (कक्षा 8A), आराध्या के.वी. (कक्षा 3B), लक्ष्य मिश्रा (कक्षा 6A)

रजत पदक विजेता (????):
उत्कर्ष सोनकर (कक्षा 6A), अतिश्री शर्मा (कक्षा 1B), सूर्य पटेल (कक्षा 5B)

कांस्य पदक विजेता (????):
सुधाकर सोनकर (कक्षा 8A), सर्वज्ञ प्रताप (कक्षा 4B)

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर चिन्मया विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार ने ‘ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी’ भी अपने नाम की। इसके साथ ही सभी पदक विजेता छात्रों का चयन राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने सभी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण तथा कुशल प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम और गौरवान्वित करेंगे.