ऊंचाहार:बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल, एक रेफर,,,,,

ऊंचाहार:बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल, एक रेफर,,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली: क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर सब्जी मंडी के पास छात्रों की बाइक और एक ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ये चारों छात्र लक्ष्मीगंज स्थित स्कूल से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे थे। शनिवार दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। खोजनपुर सब्जी मंडी के पास उनकी बाइक की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक सवार चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सचिन (17 वर्ष) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में आदेश कुमार 15 वर्ष निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा, गोलू 16 वर्ष  निवासी डिहवा और टिनू 18 वर्ष निवासी कंदरावा शामिल हैं।
इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार स्थानीय निजी अस्पताल में जारी है।