रायबरेली के सलोन कस्बे में मौत बनकर दौड़ रहे डंपर हादसे के इंतजार में पुलिस।*

रायबरेली के सलोन कस्बे में मौत बनकर दौड़ रहे डंपर हादसे के इंतजार में पुलिस।*
रायबरेली के सलोन कस्बे में मौत बनकर दौड़ रहे डंपर हादसे के इंतजार में पुलिस।*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी
मो:8423408484


रायबरेली में सलोन पुलिस ने भारी वाहनों को इस कदर खुली छूट दे रखी है की मानों सलोन पुलिस भारी वाहनों से किसी भयानक दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भले ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी आये दिन यातायात पुलिस को निर्देश जारी कर उपकरण बांटें किंतु सलोन एक ऐसी तहसील जहां की पुलिस यातायात के नाम पर चालान काटना ही अपना कर्तव्य समझती है घनी आबादी वाले सलोन कस्बे से होकर दिन रात ओवर लोड ट्रक व गंगा एक्सप्रेस-वे में लगे डंपर दौड़ते हैं किंतु देखने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक


 बनी हुई है बताते चलें की निर्माणाधीन सलोन जगतपुर मार्ग से गंगा एक्सप्रेस-वे में लगे सैंकड़ों डंपर सलोन कस्बे से तेज रफ्तार में इस कदर गुजरते हैं की राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है बताते चलें की गंगा एक्सप्रेस-वे में लगे डंपरों का रुट लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग से है किंतु ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ही चंडरई चौराहा से कुछ ही दूरी पर टोल प्लाजा स्थित है जिस कारण टोल बचाने की जुगत में जगतपुर से सीधा ओवरलोड डंपर सलोन कस्बे से होकर गुजर रहे हैं आखिर सलोन पुलिस डंपर चालकों पर इतना क्यूं मेहरबान है यह एक सबसे अबूझ पहेली बनी हुई है।