Raibareli-उद्यम रजिस्ट्रेशन हेतु व्यापारियों से जनसंपर्क

Raibareli-उद्यम रजिस्ट्रेशन हेतु व्यापारियों से जनसंपर्क

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानन्द शुक्ला


रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने व्यापारियों से जनसंपर्क कर उद्यम रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करते हुए उससे होने वाले लाभ से अवगत कराया, उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 31 जुलाई तक शासन की मंशा के अनुरूप छोटा बड़ा कोई भी व्यापारी उद्यम में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेता है तो उसको पांच लाख तक का जीवन बीमा मुफ्त के साथ कई अन्य लाभ प्राप्त होंगे, उद्यम रजिस्ट्रेशन कि सरकारी साइट पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर उसका प्रमाण पत्र अपने पास सुरक्षित रख ले,आज व्यापारियों से उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बाजार भ्रमण किया गया। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आज कचहरी रोड एवं मुख्य बाजार में व्यापारियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया गया,
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता 
जिलाध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा रजिस्ट्रेशन करवाने से व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 5 लाख का होता है और बैंकों से ऋण लेने पर आधा परसेंट की अतिरिक्त लाभ मिलता है,जनसंपर्क अभियान मेंअपर सांख्यिकी वी अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर प्रभारी के.के. गुप्ता आदि मौजूद रहे।