रायबरेली- फिर बंद हुइ NTPC एक युनिट, जाने क्यो हुइ बंद,,,,,?

रायबरेली- फिर बंद हुइ NTPC एक युनिट, जाने क्यो हुइ बंद,,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में छह इकाइयों की बदौलत 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। रविवार को आधी रात के करीब 210 मेगावाट उत्पादन विद्युत क्षमता वाली इकाई नंबर एक के बॉयलर में रिसाव होने से इसे बंद करना पड़ा। जिससे बिजली का उत्पादन घटा है।
      उमस भरी गर्मी के बीच जहां किसानों के खेतों की फसलें सूखने लगी है। तो वहीं बिजली कटौती के बीच आमजन में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच रविवार की रात एनटीपीसी परियोजना की 210 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली इकाई नंबर एक के बॉयलर में रिसाव होने लगा। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों द्वारा पहले इसे दुरुस्त करने की कोशिश की गई। सफलता न मिलने के बाद प्रबंधन के निर्देश पर इसे बंद करना पड़ा। जिसकी वजह से कई प्रदेशों में बिजली की आपूर्ति घट गई। बताते चलेगी एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में इकाई नंबर एक से लेकर पांच तक 210, 210 तो वहीं छठीं इकाई पांच सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली बनाई गई है। इन सभी इकाइयों की बदौलत परियोजना द्वारा 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण चलते एक नंबर इकाई को बंद कराकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद फिर से उसे संचालित कर भाड़ क्षमता के अनुरूप विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।