रायबरेली-अधिवक्ता भवन में घुसकर चोरी करते दो धरे गए , तीसरा फरार ,,,,

रायबरेली-अधिवक्ता भवन में घुसकर चोरी करते दो धरे गए , तीसरा फरार ,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- रविवार को तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता भवन में चोरी करते दो चोरों को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया है ।चोरी के माल सहित दोनों चोरों को पुलिस के हवाले किया गया है।
    रविवार को तहसील में अवकाश था ।जिसके कारण तहसील में सन्नाटा पसरा हुआ था। इसका फायदा उठाकर 3 चोर बाइक से पहुंचे और अधिवक्ता भवन में लगे दरवाजे का हिस्सा तोड़कर पीछे से घुस गए ।उसके बाद अधिवक्ता भवन में रखें अधिवक्ता महेश द्विवेदी का इनवर्टर और बैटरी उठाकर पीछे की दीवार से इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया ।चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस बीच इंडस्ट्रियल एरिया के कुछ लोगों की निगाह उन पर पड़ी और मामले की सूचना वकीलों को दी ।वकीलों ने मौके पर पहुंचकर चोरी का सामान और दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे ।उसके बाद अधिवक्ताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  दोनों चोरों को पुलिस के हवाले किया गया है। पकड़े गए चोरों में बिलाल अहमद अलीगंज चौराहा थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ और मो सलमान निवासी ग्राम नकीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल है । जबकि इनका तीसरा साथी सगीर अहमद मौके से फरार हो गया है । चोरों की बाइक भी पुलिस के सुपुर्द की गई है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।