रायबरेली - तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने हाई मार्क्स लाइट के खंभे मारी जोरदार टक्कर, हुआ लाखों का नुकसान

रायबरेली - तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने हाई मार्क्स लाइट के खंभे मारी जोरदार टक्कर, हुआ लाखों का नुकसान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह तड़के  बांदा बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने भवानीगढ़ कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगे एक हाई मार्क्स लाइट के विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उक्त विद्युत  पोल सड़क पर धराशाही हो गया। वहीं ट्रेलर उसी के ऊपर चढ़ गया, जिससे लाखों के नुकसान का आकलन किया गया है। घटना के पश्चात ट्रेलर के चालक व परिचालक को मामूली चोटे आई हैं। जिनका इलाज पास के ही निजी अस्पताल में कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि यह ट्रेलर बछरावा से हैदरगढ़ की ओर जा रहा था, इसकी रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण यह अनियंत्रित हो गया और उसने उक्त हाई मार्क्स लाइट के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, वहीं उक्त समय बिजली भी आ रही थी, गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए ट्रेलर को किनारे कराकर आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया है।