रायबरेली - क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

रायबरेली - क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

बछरावां, रायबरेली- क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, जीपीआरपी इंटर कॉलेज, जीएसजी इंटर कॉलेज और उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। विदित हो की इस बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षाएँ दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। सभी परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं मजिस्ट्रेट की चौकसी व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उक्त परीक्षा केंद्रो पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन देखने को मिली, जिनमें विभिन्न विद्यालयों में चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों को पैसे भी न ले जाने की अनुमति गई है। क्योंकि शासन की मनसा के अनुरूप अगर किसी भी परीक्षार्थी की कॉपी में पैसे पाए जाते हैं तो उस परीक्षार्थी के परीक्षा कक्ष के निरीक्षक के ऊपर कार्यवाही की बात कही गई है। साथ ही साथ परीक्षा केंद्रो पर प्रशासन ने सतर्क होते हुए भी प्रकार की अनियमितता बरतने पर कार्यवाही का प्रावधान सुनिश्चित किया है। साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा छात्रों को एडमिट कार्ड, आवश्यक सामग्री लेकर समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की भी बात कही गई है।