सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा दूसरा डंपर, बाल बाल बचे चालक व क्लीनर

सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा दूसरा डंपर, बाल बाल बचे चालक व क्लीनर

-:विज्ञापन:-




डीह रायबरेली। थाना क्षेत्र के परशदेपुर-अठेहा मार्ग पर निनावाँ गांव के पास शनिवार को एक बड़ी दर्दनाक दुर्घटना होने से बची। सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे डंपर से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खड़े डंपर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि दूसरे डंपर का आगे का भाग मुड़ गया। चमत्कारी रूप से दोनों डंपरों में सवार ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। वे हल्की चोटें लेकर बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिस पर डीह थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों डंपरों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार तथा खड़े वाहन की अनदेखी बताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि पीछे से आने वाले डंपर का ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवा कर पुन: आवागमन सुचार रूप से शुरू कराया।