रायबरेली-मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित : डीएम

रायबरेली-मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित : डीएम

-:विज्ञापन:-



रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (II) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17.11.2025 को इस सीमा तक संशोधित किया गया है। तद्नुसार इस कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्गत अवकाशकाल को उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाये।