ऊंचाहार:ढाबे पर छलकाया जाम तो भुगतेंगे अंजाम:आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह

ऊंचाहार:ढाबे पर छलकाया जाम तो भुगतेंगे अंजाम:आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

- आबकारी टीम ने छापेमारी करके दी चेतावनी 

ऊंचाहार , रायबरेली । होली पर्व को लेकर डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ऐक्शन मोड पर है । आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी में ढाबा, होटल संचालकों में खलबली मचा दी है । उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए शालीनता से पर्व मनाने की अपील की है ।
     आबकारी निरीक्षक ने शुक्रवार को छापेमारी की शुरुआत जगतपुर क्षेत्र से की । उन्होंने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा और दुकान के स्टॉक के साथ साथ शराब की गुणवत्ता की भी जांच की । इसके बाद उन्होंने एक एक करके राजमार्ग के किनारे स्थित कई ढाबों पर छापा मारा । इस दौरान कही कुछ भी आपत्तिजनक तो नहीं मिला किंतु उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी । इसके बाद आबकारी टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के मॉडल शॉप , भैंसापुर सवैया , एनटीपीसी गेट नंबर दो , उसरैना आदि शराब की दुकानों पर छापा मारा । उन्होंने ऊंचाहार के कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान ने शराब न पिलाने के निर्देश दिए । इस टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा अमरेंद्र सिंह , अरविंद कुमार और राम जानकी शामिल थे ।