रायबरेली-सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत,बेटे ने कराया पीएम,,,,,,?

रायबरेली-सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत,बेटे ने कराया पीएम,,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-पीडब्ल्यूडी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है।
     अवधेश कुमार यादव जनपद के सिद्धार्थनगर राजकीय कॉलोनी मे आवास बनाकर निवास करता था। जो जनपद में ही पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। सेवानिवृत्त होने के बाद उक्त कर्मचारी जनपद स्थित आवास में निवास कर रहा था। तथा पत्नी बच्चों के साथ खजूरी मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव स्थित मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पत्नी और बच्चों ने पिता के शव को गांव ले आए। शुक्रवार की सुबह बेटे राजेंद्र बहादुर ने पुलिस को सूचना देकर संका जाहिर करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से सेवानिवृत कर्मचारियों की मौत हुई है। बेटे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।