सिस्टम खराब लखनऊ से नही आ सकी टीम,डाक सेवा पूरी तरह से हुई प्रभावित

सिस्टम खराब लखनऊ से नही आ सकी टीम,डाक सेवा पूरी तरह से हुई प्रभावित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-रेलवे स्टेशन स्थित डाक विभाग के कार्यालय में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे डाक सेवा पूरी तरह से प्रभावित है। करीब 25 हजार ऐसी डाक रखी हैं जिनकी फीडिंग न होने के कारण उन्हें आगे भेजा नहीं गया है।

तमाम ऐसी डाक भी हैं जो काफी महत्वपूर्ण हैं। गुरुवार दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। समस्या दूर करने के लिए अभी तक लखनऊ से टीम नहीं आ सकी है।

डाक कार्यालय में सोमवार को स्पार्किंग होने से कई सिस्टम खराब हो गए। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। अधिकारियों ने स्थानीय बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण न तो डाक की आनलाइन फीडिंग हो पा रही है और न ही ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध हो रही है। रेल डाक सेवा (आरएमएस) से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि प्रतिदिन पूरे जिले की डाक स्टेशन से विभिन्न दिशाओं में भेजे जाते हैं। इनमें जरूरी कागजात, स्पीड पोस्ट, सरकारी दस्तावेज और पार्सल शामिल हैं।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से न केवल डाक भेजने में विलंब हो रहा है, बल्कि स्टेशन पर जमा डाक की मात्रा भी बढ़ती जा रही है। इससे डाक सामग्री बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

उप अभिलेख अधिकारी अरुण प्रताप कुशवाहा का कहना है कि स्टेशन के साथ ही पूरे जिले के डाक स्टेशन पर आते हैं जहां पर कंप्यूटर में फीडिंग होने के बाद ट्रेनों से उनको भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि 25 हजार से अधिक डाक फीडिंग के अभाव में डंप पड़े है, क्योंकि कंप्यूटर सिस्टम तक कार्य नहीं कर रहे हैं। विद्युत फाल्ट दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया, लेकिन उनकी टीम नहीं पहुंची है। इसके साथ ही खराब कंप्यूटर सिस्टम बनवाने के लिए लखनऊ मुख्यालय पत्राचार किया गया है।