रायबरेली:सड़क हादसे में साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल,,,

रायबरेली:सड़क हादसे में साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील अंतर्गत अरखा क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अरखा स्थित ऐश डाइक रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
जानकारी के अनुसार, पूरे अभिमान सिंह (दुलहन के पुरवा) निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा अपनी साइकिल से जा रहा था। रात करीब 8 बजे जब वह ऐश डाइक रोड के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायल अमित को सरकारी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ऊंचाहार पहुंचाया।सीएचसी ऊंचाहार की डॉक्टर वान्या मिश्रा ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, उसकी स्थिति में सुधार न होने और सिर में गंभीर चोट के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।