ऊँचाहार के मदारीगंज में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कचौरी और तेल जब्त

ऊँचाहार के मदारीगंज में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कचौरी और तेल जब्त

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो- 9044949495

ऊंचाहार /रायबरेली: मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊँचाहार के मदारगंज और NTPC रोड पर खाद्य विभाग की टीम ने सघन छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
खुशी किराना स्टोर मदारीगंज स्थित इस प्रतिष्ठान पर टीम को भारी अनियमितता मिली। यहाँ से 158 किलो संदिग्ध कचरी जब्त की गई है। प्रोपराइटर राजू के इस स्टॉक को सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
उदय राज किराना स्टोर: यहाँ से 58.4 किलो खुला सरसों का तेल बरामद किया गया। मानकों के उल्लंघन की आशंका में इसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है।
जय अम्बे एजेंसी: NTPC रोड स्थित इस एजेंसी से नमकीन के सैंपल भरे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने बताया कि जब्त किए गए सामानों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा।