रायबरेली-ऊंचाहार में बाइक की टक्करः साइकिल सवार की दर्दनाक मौत,,,?

रायबरेली-ऊंचाहार में बाइक की टक्करः साइकिल सवार की दर्दनाक मौत,,,?

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की धूता के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान पूरे पवारन मजरे धूता निवासी फुद्दी लाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि फुद्दी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, फुद्दी लाल बुधवार शाम को दूध की डेयरी से काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। लल्ली की चक्की के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद परिजन फुद्दी लाल को देर रात इलाज के लिए ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना ऊंचाहार पुलिस को दी गई है।