Raibareli-नहीं सुरक्षित बेटियां!अधेड़ की हवस का शिकार हुई नाबालिग किशोरी*

Raibareli-नहीं सुरक्षित बेटियां!अधेड़ की हवस का शिकार हुई नाबालिग किशोरी*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*अधेड़ ने दुकान से सामान लेकर घर जा रही नाबालिग किशोरी को अपने घर बुलाकार कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म*

*नाबालिग किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में दर्ज किया मुकदमा*

*मौके से भागने में सफल रहा आरोपी राजकुमार*



सरेनी-रायबरेली-थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के दुष्कर्म का मामला सामने आया है!शनिवार की दोपहर को थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को घर बुलाकर अधेड़ ने कमरे के अंदर बंद कर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे ड़ाला और मौके से फरार हो गया,इससे हड़कंप मच गया!मां की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया है!थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी शनिवार की दोपहर को घर के पास की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के राजकुमार उम्र 50 वर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और कमरे में उसे बंद कर दुष्कर्म किया!किशोरी ने जब शोर मचाया तो मां ने पहुंचकर उसका दरवाजा पीटा और शोर मचाया तो राजकुमार दरवाजा खोलकर भाग गया!मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है व किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है!आरोपी फरार हो गया है!सूत्रों ने बताया कि घटना के समय आरोपी की पत्नी घर में बर्तन मांज रही थी!आरोपी ने उसे मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया था!