वंदे भारत की सुरक्षा हुई टाइट, हर KM पर जवान तैनात; ट्रेन गुजरते वक्त व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी सेल्फी

वंदे भारत की सुरक्षा हुई टाइट, हर KM पर जवान तैनात; ट्रेन गुजरते वक्त व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी सेल्फी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। गोरखपुर से प्रयागराज के मध्य चलने वाली गाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था अब और कड़ी कर दी गई है। यह ट्रेन रायबरेली होकर गुजरती है। नई व्यवस्था के अनुसार रेलगाड़ी गुजरने के दौरान अब प्रत्येक एक किलोमीटर पर रेल पटरी किनारे जवान की तैनाती रहेगी।

उसकी परिधि ढाई किमी. तक मानी जाएगी।

यही नहीं, जवान को ट्रेन के निकलते समय अपनी फोटो भी व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी। ऐसा निर्देश तब आया है जब 24 घंटे पहले इसी ट्रेन से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख यात्रा में थे और ट्रेन पर पथराव हो गया था।

विशेष निर्देश जारी किए

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अब वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 22549-50 के गुजरने के दौरान प्रत्येक एक किलोमीटर की परिधि में जवानों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों, पुलों और आउटर क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को ट्रेन के गुजरते समय सेल्फी लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य किया गया है, ताकि निगरानी की वास्तविक समय पर पुष्टि हो सके।

जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि एसपी रोहित मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार से वंदेभारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में डालने का नियम जारी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ प्वाइंट में सीसीटीवी कैमरे भी जल्द लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहांकि नई व्यवस्था के लिए और फोर्स की आवश्यकता होगी, उसकी भी मांग की जाएगी।