रायबरेली के सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने का किया प्रयास हुई नारेबाजी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी से हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। शुक्रवार को लोगों ने न सिर्फ राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, बल्कि नारेबाजी की।
पुलिस ने भीड़ से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई।
शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोग सलोन कस्बे में एकत्रित हुए। राहुल गांधी का पुतला बनाकर तहसील चौराहे पर फूंकने का प्रयास किया। तब तक पुलिस पहुंच गई और पुतला छीन लिया। जितेंद्र सिंह, सचिन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। पुतला छीनने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि कुछ लोग पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोग पुतला नहीं फूंक सके। इस मौके पर लाली, रॉबिन साहू, मोनू सिंह, जय सिंह मौजूद रहे।

rexpress 