Raibareli-राहुल गाँधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Raibareli-राहुल गाँधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-मोदी सरनेम बयान से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलनें एवं लोकसभा की सदस्यता बहाल होने पर कस्बे के पुलिस चौकी तिराहे पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनता के साथ ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जश्न मना एक दूसरे का मुंह मीठा किया। प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि देश में जनता की जीत हुई है लोगो का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ा है। आने वाले समय में देश की कोई भी सरकार जनता को ना डरा पाएगी न खरीद पाएगी। देश में राहुल गांधी जैसा सांसद संसद में होना चाहिए तभी देश की सरकार जनता के नियंत्रण में रहेगी क्यूंकि डर और लालच से जनप्रतिनिधि प्रभावित होंगे तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। आज देश में एक ऐतिहासिक दिन है जिसने साबित किया विश्व में भारत सबसे अधिक लोकतांत्रिक देश है जनता में लोकतंत्र और न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर विचित्र चौधरी, मोहम्मद इरशाद, अखिलेश शुक्ला, जियाउल हक, कदीर अहमद, मोहम्मद दानिश, श्यामलाल कोरी, प्रिंशू वैश्य,अंकुर गुप्ता, छेदी पासी, अधिवक्ता राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-