रायबरेली - सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान सपा व भाजपा के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पार्टी नारों से किया स्वागत और विरोध

रायबरेली - सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान सपा व भाजपा के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पार्टी नारों से किया स्वागत और विरोध

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान अपने ही कार्यकर्ताओं पर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कैमरे में कैद हुए स्थानीय विधायक

बछरावां, रायबरेली- बुधवार शाम तकरीबन 3:30 बजे के आसपास रायबरेली एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्वागत किया, तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत कार्यक्रम का विरोध करते हुए नजर आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुए स्वागत कार्यक्रम में सपा-भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने नजर आए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, जय श्री राम के नारों से समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख अपना विरोध जताया, तो वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय अखिलेश, जय समाजवाद, जय श्यामलाल के नारों से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। खैर  सपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस पूरी सक्रियता के साथ तत्पर नजर आई और माहौल को सकारात्मक बनाए रखा। जिससे विरोध और स्वागत नारों तक ही सीमित रहा, किसी विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। परंतु ताज्जुब की बात तो तब सामने निकल कर आई, जब प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में से किसी ने स्थानीय विधायक श्याम सुंदर भारती को धक्का मारकर किनारे कर दिया, अपने साथ हुई इस घटना का बखान पार्टी विधायक स्वयं प्रदेश अध्यक्ष के सामने करते नजर आए, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी कौन है, जो यह कर रहा है, की प्रतिक्रिया दी और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी उक्त घटना पर प्रतिक्रियाएं दी। जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बन गया।  प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव प्रमोद चौधरी, हरीश चौरसिया, विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, देशराज यादव, राजेश यादव, देवता दीन, ओमप्रकाश रावत, राजेंद्र यादव, एडवोकेट विनय यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं विरोध करने भाजपा कार्यकर्ताओं में हरिओम चतुर्वेदी, मोहन महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।