रायबरेली-आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

रायबरेली-आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

-:विज्ञापन:-



22 फरवरी को मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन


रायबरेली। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 आयोजित मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जनजागरुकता लाभार्थियों के चिन्हीकरण एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में तहसील सदर के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम भदोखर ब्लॉक राही के पंचायत भवन लघु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में अमोद कंठ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस जागरुकता शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, उसकी पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जिसका आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है, के सम्बन्ध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में एल0ए0डी0सी0 के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह के द्वारा जनपद में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के कार्यों के सम्बन्ध व नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस लघु जागरुकता कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सदर शमीम अहमद के द्वारा उपस्थित लोगों को जनकल्याकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस लघु जागरुकता कार्यक्रम मे पंचायत सेक्रेटरी हंसराज सिंह, प्रधान शिव शंकर साहू, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।  मंच संचालन पराविधिक स्वयं सेवक पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।