रायबरेली-तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार

रायबरेली-तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

गदागंज रायबरेली। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार उम्र 7 वर्ष पुत्र बुदून निवासी नवाजगंज थाना डलमऊ इन दिनों अपने ननिहाल पंपापुर (थाना गदागंज) आया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर पम्पापुर चौराहे के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार और चालक की तलाश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।