रायबरेली-जमीनी विवाद के चलते लगभग 1 दर्जन अज्ञात हमलावरों ने दो व्यक्तियों को जमकर पीटा एक की हालत गंभीर

रायबरेली-जमीनी विवाद के चलते लगभग 1 दर्जन अज्ञात हमलावरों ने दो व्यक्तियों को जमकर पीटा एक की हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली -  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उजेहरा मजरे नंदा खेड़ा जमीनी विवाद के चलते पहले से घात लगा कर बैठे एक दर्जन अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को रंजीत कुमार पुत्र रामविलास एवं शैलेंद्र यादव पुत्र वृंदावन निवासी गढ़ उजेहरा मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव की तरफ आ रहे थे, गांव के किनारे जैसे ही दोनों पहुंचे कि गांव के निवासी उमेश, पच्चू , राकेश के द्वारा बाहर से बुलाए गए अज्ञात लगभग एक दर्जन दबंगों ने लाठी डंडों से लैस दोनों के ऊपर हमला कर दिया। हमले होते ही शैलेंद्र यादव घायल होने के बाद किसी तरह वहां से भाग निकला परंतु रंजीत को दबंगों ने जमकर लाठी डंडों से मारा-पीटा।  दबंगों ने मारपीट करने के बाद घायल हुए रंजीत को रस्सी से बांधकर वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस अथवा परिवारी जनों को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस एवं रंजीत के पिता रामविलास घटनास्थल पर पहुंचे जहां रंजीत घायल अवस्था में रस्सी से बंधा हुआ था पुलिस ने आनन फानन 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को बछरावां सीएचसी पहुंचाया  तथा दूसरे  घायल शैलेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचाया गया दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। जिसमें युवक रंजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी है । तथा मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।