रायबरेली-आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

रायबरेली-आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के जनई गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने गांव से दूर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब खेतों की तरफ ग्रामीण गए तो वह नजारा देख कर दंग रह गए, सूचना गांव वालों को दी गई। मौके पर सैकडो की संख्या में ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची चंदापुर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। विदित हो कि मृतक उमेश कुमार शुक्ला उर्फ लाल जी तीन भाई थे, जिसमें मृतक सबसे बड़ा था, दूसरे नंबर के भाई की मृत्यु कई वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वहीं तीसरा भाई दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है।जिसका नाम अवधेश शुक्ला है। मृतक गांव से 1 किलोमीटर की दूरी पर आम के पेड़ों में झूलता हुआ पाया गया, मृतक की पत्नी व एक पुत्र आर्यन शुक्ला उम्र 10 वर्ष दो बेटियां नित्या शुक्ला 15 वर्ष साक्षी 13 वर्ष जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक उमेश कुमार शुक्ला अपनी पत्नी से कहकर कल शाम 6:00 बजे निकला था कि खाना नहीं बनाना गांव में ही कार्यक्रम है वहाँ जाना है, उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।