रायबरेली;डलमऊ नगरपंचायत अध्यक्ष पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने बड़े नलकूप का किया शुभारंभ

रायबरेली;डलमऊ नगरपंचायत अध्यक्ष पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने बड़े नलकूप का किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली: जिले के रायबरेली में पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बेवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। डलमऊ नगर पंचायत क्षेत्र के चौहट्टा मोहल्ले में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने पहल करते हुए बड़े नलकूप का शुभारंभ किया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद नलकूप को चालू किया गया। नलकूप शुरू होते ही क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
अध्यक्ष ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जहां-जहां पानी की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब समाधान हो गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद 

वही इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि फ़िरोज अहमद,राहुल यादव जितेंद्र सोनकर,रौनक जायसवाल, पुर्व सभासद दीपू जायसवाल,परवेज खान,लिपिक शोहराब अली,कामरान हुसैन,रवि पाल आशीष श्रीवास्तव,शुभम दुबे व अन्य लोग मौजूद रहे