रायबरेली- नर सेवा ही नारायण सेवा है: विधायक मनोज पान्डेय

रायबरेली- नर सेवा ही नारायण सेवा है: विधायक मनोज पान्डेय
रायबरेली- नर सेवा ही नारायण सेवा है: विधायक मनोज पान्डेय

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार के कंदरावां ग्राम सभा में कम्बल वितरण का हुआ कार्यक्रम,,, 


 ऊंचाहार/रायबरेली- विधानसभा क्षेत्र के कंदरावाँ गांव में शनिवार को कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गरीब तथा असहाय वर्ग की मदद के लिए यह कार्यक्रम हुआ। इसमें ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय का आयोजकों और समर्थकों ने स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व ग्राम प्रधान पवन सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने 5000 जरूरतमंदों, बुजुर्गों और महिलाओं को अपने हाथों से कंबल वितरित किए।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है।" उन्होंने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को वस्त्र या कंबल देने को पुण्य का कार्य बताया। उन्होंने आयोजक प्रधान पवन सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
इस अवसर पर मंच पर अभिलाष चन्द्र कौशल, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, निगोहां प्रधान आशीष तिवारी, अनिल पान्डेय, अरुण,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राम पाल और राजू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था बनाए रखने में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों का योगदान रहा। इनमें प्रधान प्रतिनिधि खरौली गंगा विष्णु, अनिल पाण्डेय, प्रधान मतरौली अजय गुप्ता, दीपक निषाद, सुरेश सिंह, राज प्रताप उर्फ बुदुन्नी सिंह, विनोद सिंह, शिव प्रकाश पासी, नरेन्द्र शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, अमरेश तिवारी, अरविंद, अमरेन्द्र, सविता सिंह, खुर्रमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ल बाबा और सुनील शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया गया।