रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत के कमरे में फांसी से लटकता मिला शव

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत के कमरे में फांसी से लटकता मिला शव

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


खीरों रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाहो गांव में छत पर बने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटक कर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। शाम को जब देवर बुलाने गया तो कमरा अंदर से बंद था। और उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जानकारी होने पर सभी परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि क्षेत्र के पाहो गांव निवासिनी मृतक शिवानी पत्नी रितिक निर्मल 25 वर्ष सोमवार की शाम लगभग 6 घर की छत पर बने कमरे के अंदर छत के पंखे से साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों फाँसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मृतका ने 2017 में अपने घर के सामने रितिक निर्मल के साथ प्रेम विवाह किया, जिसके कारण मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के नाराजगी थी। मृतका की पुत्री साक्षी माँ रामदुलारी, भाई अजय कुमार, संजय, सास सुनीता सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतका की सास सुनीता पत्नी संतोष कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की सास के द्वारा मिली सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।