रायबरेली-अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा- बन्नावा संपर्क मार्ग पर अज्ञात डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध भुइयादीन पुत्र दुल्ला उम्र 70 वर्ष निवासी खैरहनी, जो अपने समधी रामकिशन के यहाँ 13वीं संस्कार में शामिल होने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव आया हुआ था। तभी वह कुछ सामान लेने के लिए बाइक से बन्नावा गांव जा रहा था। जैसे ही वह शेखपुर समोधा बन्नावा संपर्क मार्ग पर बन्नावा गांव के निकट पहुंचा, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना उक्त घायल वृद्ध के रिश्तेदारों एवं एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।