रायबरेली-सहारा इंडिया के एक एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप,,,,

रायबरेली-सहारा इंडिया के एक एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-एक होटल व्यवसायी ने सहारा इंडिया के एक एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
 क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी गया प्रसाद का कहना है कि सवैया तिराहा निवासी एक सहारा इंडिया के एजेंट से उसने 200 रुपये प्रतिदिन की आरडी करवाई थी, प्रतिदिन वो दो सौ रुपये जमा करता था,लेकिन लेन देन का हिसाब उसके द्वारा रजिस्टर में लिखा जाता था जिसकी कोई रसीद उसे नहीं दी गई,उसने कुल 31 हजार 800 रुपये जमा किया, सहारा इंडिया कम्पनी का लेनदेन बन्द होने के बाद जब उसने रसीद व पैसे की मांग करने पर एजेंट द्वारा उसे टरकाया जा रहा है और अब एजेंट द्वारा दूसरी कम्पनी में पैसा जमा करने की बात कही जा रही है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।