रायबरेली-अज्ञात बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-अज्ञात बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा-रायबरेली-थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महाराजगंज रोड पर बीते सोमवार की देर रात अज्ञात बस की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक संजू पुत्र बच्चेलाल, जो की कस्बे में महाराजगंज रोड के किनारे अपने फल का ठेला लगाए हुए था, तभी एक अज्ञात बस में उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टक्कर मारने के पश्चात बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल संजू को घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बछरावा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।