हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चे हुए सम्मानित

हमारा आंगन-हमारे  बच्चे कार्यक्रम में बच्चे हुए सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ में शासन की मंशा के अनुरूप हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का  आयोजन  किया गया जिसका शुभारंभ  प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती दीक्षा मिश्रा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया गया,कार्यक्रम में नवनियुक्त ए आर पी वीरेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020के बारे में विस्तार से बताया ,ए आर पी राजेश सिंह ने भी कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला डलमऊ,  प्रभारी परियोजना अधिकारी डलमऊ ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के संयोजक श्री नंदलाल रजक खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ ने बताया कि जनपद में अकादमी स्तर पर डलमऊ प्रथम स्थान पर रहता है और हम सबको यह स्तर बनाए रखना है, तथा निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया, प्रत्येक न्यायपंचायत से 5 निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया तथा शिक्षण स्टेशनरी  प्रदान की गई। ब्लॉक की शिक्षिकाओं द्वारा निपुण लक्ष्य पर आकर्षक रंगोली बनाई गई जिसकी  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई ,संकुल शिक्षकों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको बच्चों एवं अभिभावकों ने रुचि पूर्वक देखा तथा सराहना किया। कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी रजक जी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया,इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश सिंह,  ने भी अपने विचार व्यक्त किए , कार्यक्रम में सत्येश सिंह जिला उपाध्यक्ष  शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह  जूनियर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री सियाराम सोनकर एवं अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रस्तुत किया साथ ही साथ कार्यक्रम में बृजेश बाजपेई, मोहम्मद इरफान शैलेंद्र प्रताप सिंह विजय मौर्य शैलेंद्र चौधरी शिव बहादुर भारती अवनीश श्रीवास्तव विकास सिंह रिया ठाकुर ईला श्रीवास्तव रश्मि श्रीवास्तव अनीता सिंह नीलम पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जूनियर संघ के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में  रियाज अहमद, अनंत त्रिपाठी, राजू सिंह अमित कुमार जसवंत और बड़े बाबू चंद्रधर जी का विशेष सहयोग रहा।