रायबरेली-तकिया नूरशाह निवासी सलमा बेगम ने एक ब्यक्ति पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,,,,

रायबरेली-तकिया नूरशाह निवासी सलमा बेगम ने एक ब्यक्ति पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली। नगर के वार्ड नंबर 8 तकिया नूरशाह में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलमा बेगम ने मोहम्मद सल्लन और उनके बेटे मोहम्मद आरिफ पर 1.75 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

सलमा बेगम ने बताया कि पांच साल पहले आरोपी पिता-पुत्र ने उन्हें जमीन का लालच दिया। दोनों ने कहा कि वे जमीन का बैनामा उनके नाम कर देंगे। इसके लिए उन्होंने 1.75 लाख रुपए नगद मांगे। सलमा ने भरोसा करके पैसे दे दिए।

पांच साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा किया और न ही पैसे लौटाए। जब सलमा ने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। वे मारपीट पर भी उतारू हो गए।
पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।