रायबरेली-मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल, एक रेफर

रायबरेली-मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल, एक रेफर
रायबरेली-मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल, एक रेफर

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की झड़प में मारपीट हो गई। दिlनों पक्षों से कई घायल हुए हैं। दोनों पक्ष से से को डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर किया है 
   मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनी मजरे अरखा गांव का है। बुधवार की देर रात गाँव निवासी मुस्लिम का बेटा अमीन व छोट्टन बेटा छोटू पड़ोस के ही एक होटल पर सामान लेने गए थे। ऑनलाइन पैसा डालने के अमीन क़्यूआर कोड की तरफ बढ़ा आरोप है कि क़्यूआर कोड सामने खड़े छोटू से उसकी कहासुनी के बाद झड़प हो गई वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों अपने अपने घर चले गए। किन्तु रात करीब आठ बजे छोटू अपने पिता छोट्टन, माता समेत भाई के साथ मुस्लिम के घर पर मारपीट के लिए पहुंच गए। दोनों मे जमकर। मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष मुस्लिम 60 वर्ष उसका बेटा आमीन 17 वर्ष व उसकी पत्नी रईसुन 58 वर्ष घायल हुई हैं । जबकि दूसरे पक्ष से छोट्टन 60 वर्ष व उसका बेटा छोटू समेत कई लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने रात में ही कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। जहां डॉक्टरों ने मुस्लिम की हालत गम्भीर होने पट जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
कोतवाल संजय कुमार से फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। 
हल्का दरोगा सुजीत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।