रायबरेली:ब्रह्मकुमारी परिवार का प्रयास समाज को सही दिशा देता है - अभिलाष कौशल

रायबरेली:ब्रह्मकुमारी परिवार का प्रयास समाज को सही दिशा देता है - अभिलाष कौशल

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार , रायबरेली । त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने ब्रह्मकुमारी परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए हितकारी और मार्गदर्शन देने वाला बताया । वह नगर के गायत्री नगर में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान यह बात कही । 
  उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी मिशन परिवार द्वारा आयोजित त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव में सहभागिता का अवसर मिला। शांति, संयम और स्व-परिवर्तन से विश्व-परिवर्तन का उनका संदेश मन को गहराई से छू गया। नैतिक मूल्यों, सेवा और सकारात्मक सोच के लिए समर्पित यह प्रयास समाज को सही दिशा देता है। कार्यक्रम में रायबरेली संस्था की मुख्य संस्थापक बहन ज्योति दीदी ने शिव अवतरण का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव बाबा इस धरा धाम पर अवतरित होकर ब्रह्मा के द्वारा नई दुनिया सतयुग की स्थापना का संदेश देते हैं। शिव परमात्मा निराकार ज्योति स्वरूप हैं और जब वे धरती पर आते हैं तो साधारण मानव तन में प्रवेश करते हैं, जिनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा है। भगवान के आगमन से पुरुषोत्तम संगम युग का आरंभ होता है। कार्यक्रम में बी के सपना, रमता दीदी,बी के शालनी दीदी , अनीश ,बृजेश यादव , डॉ पी. कुमार , आशीष , छोटेलाल ,सुंदर सिंह ,शैलेंद्र मौर्य अन्य ढेर सारे भक्त लोगों के बीच "ध्वजारोहण शिव आरती पूजन और प्रभु प्रसाद ग्रहण" किया गया।