रायबरेली:कल पांच घंटे गुल रहेगी ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

रायबरेली:कल पांच घंटे गुल रहेगी ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी 


​ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार ग्रामीण मुस्तफाबाद पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में रविवार, 22 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा आगामी गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लाइनों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाना है।
​अवर अभियंता शिवांशु दुबे ने बताया कि 33 केवी लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते कल पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मुख्य रूप से कंदरावा, मास्टर गंज, महिमापुर, अरखा, साबिशपुर, बहरवा, मनीरामपुर और लक्ष्मीगंज समेत कई अन्य इलाकों की सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।